SRH ने धमाकेदार जीत IPL 2026 Points Table में किया उलटफेर,KKR का हुआ बुरा हाल (Image Source: X.Com (Twitter))
IPL 2026 Points Table After KKR vs SRH Clash: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 65 रन की शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की यह दो मैच में पहली जी है और कोलकाता की लगातार दूसरी हार है।
आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल
इस मुकाबले के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि हैदराबाद छठे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली शानदार जीत की बदौलत पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का नंबर आता है, जिन्होंने इस सीज़न के अपने-अपने शुरुआती मैच जीते हैं।