इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब मंगलवार, 26 मई से टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि IPL 2026 की पर्पल कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि IPL का पर्पल कैप, टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को दिया जाता है।
3. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer): हमारी लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर राजस्थान रॉयल्स के तूफानी तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर हैं। 31 साल के आर्चर अपनी आग उगलती रफ्तार, खतरनाक बाउंसर और डैडली यॉर्कर से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। वो साल 2026 के IPL में 14 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं। IPL19 में उनका इकोनॉमी रेट 8.76 रहा है।
2. कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada): साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 31 वर्षीय रबाडा, मौजूदा IPL में गुजरात टाइटंस टीम के लिए खेल रहे हैं और 14 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। ध्यान दें कि वो संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। उनका सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस 3/25 है।