Bhuvneshwar Kumar IPL 2026 के पहले मैच में बना सकते हैं महारिकॉर्ड,इतिहास में एक गेंदबाज कर पाया है (Image Source: AFP)
RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पास शनिवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
भुवनेश्वर ने आईपीएल में खेले गए 190 मैच में 27.33 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 198 विकेट लिए हैं। अगर वह दो विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
अभी तक स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं, जिनसे नाम 172 पारियों में 221 विकेट दर्ज हैं।