साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से अचानक बाहर हुए 2 गेंदबाज, भारत से इस खिलाड़ी को बुलाया (Australia allrounder Jack Edwards)
South Africa vs Australia ODI 2026: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) को टीम में शामिल किया है। एडवर्ड्स इस सीरीज के लिए भारत के पुडुचेरी से डरबन के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां गुरुवार को सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है।
वह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हिस्सा थे।
तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक के सीरीज से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के ख़िलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था, उन्हें यह चोट उनके पांचवें ओवर के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलिया लैटने के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।