जन्मतिथि विशेष: दो घटनाएं जिसने किरण मोरे को एक क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियां दिलाई (जन्मतिथि विशेष: दो घटनाएं जिसने किरण मोरे को एक क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियां दिलाई )
किरण मोरे भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। मोरे विकेट के पीछे अपनी चुस्त और फुर्तीली विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते थे। लेकिन, दो घटनाओं ने किरण मोरे को एक क्रिकेटर से ज्यादा चर्चा दिलाई है।
किरण मोरे का जन्म 4 सितंबर 1962 को बड़ौदा में हुआ था। उन्होंने 1980-81 के सेशन में बडौदा के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद किरण मोरे ने दिसंबर 1984 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। साल 1986 में उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिल गया। मोरे ने अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में 16 कैच लपकते हुए इतिहास रच दिया।
मोरे सिर्फ अपनी विकेटकीपिंग के लिए नहीं, बल्कि विकेट के पीछे से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर तंज करते हुए उन्हें परेशान करने के लिए भी काफी मशहूर रहे।