इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने आखिरकार 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर पलटवार किया है। बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बॉयकॉट करने का फैसला किया था जिसके चलते उनकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया गया था जबकि पाकिस्तान ने अपने फ़ैसले से यू-टर्न लेते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
अब एक अवॉर्ड समारोह में शाह ने कहा कि कोई एक टीम मिलकर कोई संगठन नहीं बनाती। शाह ने कहा, "ICC चेयरमैन के तौर पर मैं ये कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती और न ही कोई एक टीम मिलकर संगठन बनाती है। संगठन तो सभी टीमों का एक मिला-जुला रूप होता है।"
हालांकि, उन्होंने पीसीबी या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन ये साफ़ ज़ाहिर है कि BCCI के पूर्व सचिव ने इन दोनों पड़ोसी देशों पर ही निशाना साधा है। शाह ने ये भी कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप एक रिकॉर्ड तोड़ सफलता साबित हुआ। शाह ने न सिर्फ़ व्यावसायिक नज़रिए से इस सफलता की तारीफ़ की, बल्कि ग्रुप स्टेज के दौरान ज़बरदस्त मुक़ाबला करने वाली एसोसिएट टीमों की भी जमकर सराहना की।
JAY SHAH ON PAKISTAN BANGLADESH WC BOYCOTT DRAMA.
— Sam (@Cricsam01) March 14, 2026
Jay Shah said no team is bigger than the ICC. The WC went ahead successfully & broke viewership records with 7.2M viewers.He also praised associate teams for giving strong competition to top nations.pic.twitter.com/gAYnvzEZ0d