Joe Root Unwanted Record: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ENG vs SL 3rd ODI) रविवार, 27 सितंबर को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेजबान टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) 37 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ अब उनके नाम एक 45 साल पुराना बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि केनिंग्टन ओवल वनडे में जो रूट LBW आउट हुए। जनिथ लियानागे की गेंद उनके पैड पर लगी जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। आपका ये जानकर हैरानी होगी कि जो रूट 2026 के इंग्लिश होम सीजन में 9वीं बार LBW आउट हुए हैं। यह सभी फॉर्मेट में किसी खिलाड़ी के लिए एक इंग्लिश समर में सबसे ज्यादा LBW आउट होने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने किम ह्यूज का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा है, जो कि आज से 45 साल पहले यानी साल 1981 के इंग्लिश होम सीजन में 8 बार LBW आउट हुए थे। उनके अलावा रवि बोपारा 2009 के इंग्लिश होम सीजन में 8 बार LBW आउट हुए।