भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ही प्लेन से उतरते ही कागिसो रबाडा ने कर दिया ऐसा ऐलान Images (Twitter)
9 सितंबर। भारत की टीम 15 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है। टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है। भारत पहुंचते ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ट्विट किया और लिखा कि ' एक बार फिर से भारत पहुंच कर अच्छा लग रहा है। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वो बिल्कुल तैयार हैं।'
भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीकी टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कैसे कागिसो रबाडा की गेंदबाजी का सामना करने वाले हैं ये देखना क्रिकेट फैन्स के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।
Excited to be back in India and looking forward to playing cricket again
— Kagiso Rabada (@KagisoRabada25) September 7, 2019