Kieron Pollard Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 24वां मुकाबला गुरुवार, 03 सितंबर को Trinbago Knight Riders और Antigua and Barbuda Falcons के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) इतिहास रचकर एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं।
टी20 में 15000 रन: 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के एक माहिर खिलाड़ी हैं जो कि दुनियाभर में टी20 लीग खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 751 टी20 मैचों में 14,933 रन और 341 विकेट लेने का कारनामा किया है। खास बात ये है कि वो फटाफट फॉर्मेट में अपने 15000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।
पोलार्ड CPL 2026 के 24वें मुकाबले में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ बैटिंग करके 67 रन बनाते हैं, तो वो टी20 में 15000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। जान लें कि टी20 के महान खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल और विराट कोहली भी पोलार्ड के करीब नहीं हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 14,562 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली ने टी20 में अब तक 14,218 रन जोड़े हैं।