Angkrish Raghuvanshi Injury Update: कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अब KKR ने आधिकारिक बयान जारी कर बड़ा अपडेट दिया है।
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बनी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। अंगकृष को यह चोट मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी। कैच पकड़ने की कोशिश में उनके बाएं हाथ की उंगली चोटिल हो गई थी। चोट लगने के बाद वह काफी दर्द में नजर आए और फिर बैटिंग करने भी मैदान पर नहीं उतरे। इसी वजह से KKR को उनका कन्कशन सब्स्टीट्यूट लेना पड़ा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार (22 मई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंटर जानकारी देते हुए बताया कि अंगकृष रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर का शिकार हुए। इसी वजह से वह IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Angkrish Raghuvanshi has been ruled out of 2026 TATA Indian Premier League after sustaining a concussion and a fracture to a finger on his left hand while attempting… pic.twitter.com/tMpTUXRoXr
KolkataKnightRiders (KKRiders) May 22, 2026