इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में कोलकाता के मौसम को लेकर सवाल है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान शाम के समय हल्की बारिश की थोड़ी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की संभावना 51% है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में फैंस को बेशक पूरे 40 ओवर का खेल देखने को ना मिले लेकिन मैच तो जरूर होता दिख सकता है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (43 गेंदों पर 81 रन) और रोहित शर्मा (38 गेंदों पर 78 रन) ने तूफानी पारी खेली थी और शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में अगर मुंबई इस मैच में भी बाज़ी मार जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।