MS Dhoni (Twitter)
नई दिल्ली, 13 अप्रैल| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आईपीएल का 13वां सीजन कोविड-19 के कारण इस साल नहीं हो पाता है तो महेंद्र सिंह धोनी के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी करना काफी मुश्किल होगा।
एक चैनल के शो पर गंभीर ने कहा, "अगर आईपीएल इस साल नहीं होता है तो धोनी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा जबकि वह एक डेढ़ साल से खेले नहीं हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर आईपीएल नहीं होता है तो, धोनी की वापसी की संभावनाएं काफी कम हैं। आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जो अच्छा प्रदर्शन कर सकेगा और भारत के लिए मैच जीत सकेगा, वही भारत के लिए खेलेगा।"