दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul IPL 5000 Runs) ने मंगलवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 42 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के जड़े।
आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने सिर्फ 130 पारी में यह मुकाम हासिल कर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 5000 रन पूरे करने के लिए 135 पारी खेली थी। यर्
Fastest to 5000 IPL runs
— (@Shebas_10dulkar) April 22, 2025
(Innings Wise)
130 Inngs - *
135 Inngs - Warner
157 Inngs - Kohli
161 Inngs - ABD
168 Inngs - Dhawan
173 Inngs - Raina
187 Inngs - Rohit
208 Inngs - Dhoni#DCvLSG