लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (14 अप्रैल) को कोलाकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया।
राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाज ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे।
Most sixes in T20 cricket
— Ram Garapati (@srk0804) April 14, 2024
497 - Rohit Sharma
383 - Virat Kohli
328 - MS Dhoni
325 - Suresh Raina
300 - KL Rahul*
298 - SK Yadav
285 - Sanju Samson#LSGvsKKR
इसके अलावा राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अंबाती रायडू को पछाड़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल के 124 मैच की 115 पारियों में 4367 रन हो गए हैं, वहीं संन्यास ले चुके रायडू के नाम 204 मैच की 187 पारियों में 4348 रन दर्ज हैं।
Indians with 300 T20 sixes: Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni, Suresh Raina, KL RAHUL pic.twitter.com/EW20Wxv8uo
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 14, 2024