KL Rahul 13 रन बनाते ही तोड़ गेंदे एमएस का रिकॉर्ड,PBKS के खिलाफ इतिहास रचने का मौका (Image Source: AFP)
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के पास शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।
राहुल के नाम आईपीएल इतिहास में 151 मैच की 142 पारियों में 45.60 की औसतसे 5427 रन दर्ज हैं। अगर इस मैच में वह 13 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्टमें धोनी को पछाड़कर छठे नंबर पर आ जाएंगे।
धोनी के नाम 278 मैच की 242 पारियों में 38.30 की औसत से 5439 रन दर्ज हैं। बता दें कि धोनी फिट ना होने के कारण मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं।