इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा। सीज़न की शुरुआत में चूकने के बाद, राहुल ने इस बार पंजाब के खिलाफ कोई गलती नहीं की और बाउंड्री लगाकर शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद उनका सेलिब्रेशन भी चर्चा का विषय बन गया।
47 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद राहुल ने दर्शकों को 'X' का निशान दिखाकर जश्न मनाया। राहुल के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
When class meets grace ....
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
....We get to witness a KL Rahul special
Updates https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/2dB0UcyVTn
बता दें कि दिल्ली को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। इस सीजन लगातार 7वां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डीसी को 2.4 ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। निसांका 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक टीम के खाते में महज 28 रन ही जुड़ सके थे।