Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11 Team
IPL 2023 का 9वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच गुरूवार (6 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। अपने होम ग्राउंड पर KKR यह मैच जीतकर अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।
केकेआर को अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर IPL सीजन 16 की शानदार शुरुआत की है। आज के मुकाबले में आप स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर दांव खेल सकते हो। विराट अपने बुरे समय को पीछे छोड़कर फॉर्म में लौट चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने महज 49 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के जड़कर 82 रन ठोके थे। उपकप्तान के तौर पर माइकल ब्रेसवेल या आंद्रे रसेल पर दांव खेला जा सकता है।
