Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग को लगा तगड़ा झटका, गेल-मलिंगा के बाद इस खिलाड़ी ने भी लिया नाम वापस

LPL 2020: क्रिस गेल और लियाम प्लंकट के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी अब लंका प्रीमियर लीग (एलीपीएल) से नाम वापस ले लिया है। बोपारा 26 नवंबर से शुरू होने वाली लीग में जाफना स्टालियोंस

IANS News
By IANS News November 20, 2020 • 13:49 PM
Lpl 2020 england all rounder ravi bopara pull out of lanka premier league
Lpl 2020 england all rounder ravi bopara pull out of lanka premier league (Lpl 2020)
Advertisement

LPL 2020: क्रिस गेल और लियाम प्लंकट के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी अब लंका प्रीमियर लीग (एलीपीएल) से नाम वापस ले लिया है। बोपारा 26 नवंबर से शुरू होने वाली लीग में जाफना स्टालियोंस के लिए खेलने वाले थे।

एलपीएल के आधिकारिक ट्वीटर पर लिखा गया है, "आधिकारिक ऐलान, इंग्लैंड के क्रिकेटर रवि बोपारा (जफाना स्टालियोंस) ने लंका प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया है। वहीं हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से नाम वापस लेने वाले भारत के सुदीप त्यागी एलपीएल के लिए हमबनटोटा पहुंच गए हैं। वह इस समय क्वारंटीन में हैं।

Trending


त्यागी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमबनटोटा में क्वारंटीन। एलपीएल2020।" त्यागी ने भारतीय टीम के लिए चार वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। उन्होंने बीते मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा की थी। त्यागी के अलावा भारत के इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी भी एलपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement