Bangladesh vs Pakistan 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के लिए माज सदाकत और सलमान अली आगा ने अर्धशतकीय पारीयां खेली। हालांकि निचले क्रम में पाकिस्तान के विकेट जल्दी गिरे, लेकिन टीम ने बांग्लादेश के सामने 275 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 मार्च) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 गेंदों में 103 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। साहिबजादा फरहान ने 46 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि 20 वर्षीय माज सदाकत ने 46 गेंदों में 75 रन ठोके।