CPL 2026 Final: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को बारबाडोस के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां मोईन अली (Moeen Ali) की कैप्टेंसी वाली Antigua & Barbuda Falcons ने 16.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया और Jamaica Kingsmen को 8 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि एंटीगुआ की टीम पहली बार CPL की चैंपियन बनी है।
माज़ सदाकत ने ठोका शतक: बारबाडोस के मैदान पर जमैका किंग्समेन के 21 साल के सलामी बल्लेबाज़ माज़ सदाकत ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 58 गेंदों पर 196.55 की स्ट्राइक रेट से शतक ठोककर 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के जड़े। यानी उन्होंने 86 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे।
माज़ का शतक CPL Final के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया पहला शतक है। उनकी शतकीय पारी के दम पर ही जमैका किंग्समेन ने अपने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।