चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो किसी भी एक्टिव क्रिकेटर से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। माही एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उनका एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। धोनी को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वो सिक्योरिटी चेक से गुजर रहे थे और तभी एक फैन ने जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही एयरपोर्ट की सिक्योरिटी जांच के लिए एंट्री लेते हैं तभी एक फैन जोर से आवाज लगाने लगता है। वो कहता है ‘माही भाई आई लव यू’, धोनी तक ये आवाज पहुंच चुकी थी लेकिन उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया। ये फैन यहीं नहीं रूका और इसके बाद उसने दोबारा कहा, ‘माही भाई आई लव यू, मेरे हाथ कांप रहे हैं।’ माही इस फैन की आवाज़ सुनकर मंद-मंद मुस्कुराने लगते हैं और वीडियो में ये दृश्य कैप्चर हो जाता है।
15 सेकेंड का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। धोनी को इस वीडियो में व्हाइट कलर की टी-शर्ट में देखा जा सकता है। धोनी की इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस तो ये भी लिख रहे हैं कि धोनी को वर्ल्ड कप के लिए मेंटोर के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए। जबकि कुछ फैंस धोनी को आगामी आईपीएल से पहले फिट होने के लिए कह रहे थे।
Fan : Mahi bhai I love you
— (@KattarDhoni) September 29, 2023
Thala : Smiles @msdhoni #MSDhoni pic.twitter.com/W6SXlb6E1r