Marco Jansen One-Handed Catch: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (24 सितंबर) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रहा था और मैट रेंशॉ क्रीज पर टिके हुए थे। ऐसे समय में यानसेन ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया।
मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए थे और उस पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।
हालांकि, पांचव नंबर के बल्लेबाज मैट रेंशॉ एक छोर पर टिके हुए थे और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें काफी हद तक उन्हीं पर टिकी थीं। इसी बीच पारी के 37वें ओवर में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी गेंदबाजी करने आए और उन्होंने रेंशॉ के खिलाफ शॉर्ट गेंद डाल दी।