एमएस धोनी ने रच डाला इतिहास,IPL में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने (Image Source: Google)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिली 78 रन की धमाकेदार जीत के साथ एमएस धोनी (MS Dhoni) नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
धोनी आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 150 जीत का हिस्सा बने हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा हैं। जडेजा और रोहित आईपीएल में 133-133 जीत का हिस्सा रहे हैं।
इस मैच में धोनी बल्लेबाजी करने भी उतरे और 2 गेंद में नाबाद 5 रन बनाए।
Part of most wins in IPL history:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 28, 2024
MS Dhoni - 150*.
Ravindra Jadeja - 133*.
Rohit Sharma - 133. pic.twitter.com/RHItLHGbY2