27 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाड़ी मुंबई स्थित सेंट रेजिस होटल में हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दूसरे रिसेप्शन में शामिल हुए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के दो खिलाड़ी बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे। ये दो खिलाड़ी थे महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव।
Exclusive Pictures Of Salman Khan With MS Dhoni At Birthday Party!
— Salman Khan FC (@BeingSalmanFC) December 27, 2017
HBD BIGGEST MEGASTAR EVER#HappyBirthdaySalmanKhan pic.twitter.com/XUaRF9V1Ax
विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में थोड़ी देर रूकने के बाद धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ मुंबई से 75 किलोमीटर दूर पनवेल में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंच गए। उनके अलावा विराट की पार्टी से निकलकर केदार जाधव और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ भी सलमान खान की पार्टी में पहुंचे।
धोनी से सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।