भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली हो लेकिन फिर भी वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। माही इस समय अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने पैतृक गांव में हैं। धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा के सालम स्थित ल्वाली गांव में है और धोनी 2003 के बाद यहां पहुंचे हैं। इस दौरान धोनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि माही अपने गांव में घूमते हुए रास्ता भटक जाते हैं और फिर वो वहां की एक महिला से आगे का रास्ता पूछते हैं। तभी ये महिला धोनी को चाय पीने का ऑफर देती है और धोनी बिना किसी झिझक के कहते हैं कि चलिए चाय पी लेते हैं। माही का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
चलो चाय पी लेते हैं - रास्ता बाद में देखेंगे - #MSDhoni pic.twitter.com/7ibxSsbp7f
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) November 16, 2023
अपने पैतृक गांव पहुंचकर धोनी ने पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ गुरु गारयनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने गांव वालों के साथ फोटो भी करवाया। इतना ही नहीं धोनी अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आए। उनका एक महिला के पैर छूने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस धोनी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।