MS Dhoni Return Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 33वां मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने खुद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस और उनके खेलने पर बड़ा हिंट दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से धोनी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। इस वीडियो को शेयर करके सीएसके ने लिखा, "रूल नंबर वन: जब थाला स्टंप के पीछे हो तो बाहर न निकलें। रूल नंबर टू: रूल नंबर 1 को दोबारा पढ़ें।"
सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी का ये 11 सेकंड का वीडियो शेयर करके फैंस के दिलों में उम्मीद जगा दी है और कहीं ना कहीं ये संकेत दे दिए है कि माही टीम के अगले मुकाबले (बनाम मुंबई इंडियंस) में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी पूरी तरह फिट दिख रहे हैं और उन्होंने नेट्स में सिर्फ विकेटकीपिंग की ही नहीं, बल्कि एक घंटे बैटिंग प्रैक्टिस भी की है।