महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस के बीच उनका क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। माही अपनी बैटिंग, विकेटकीपिंग और कैप्टेंसी के अलावा कूल मिज़ाज के लिए भी खूब पंसद किए जाते हैं। माही के फैंस का उनसे अक्सर ही यह सवाल रहता है कि आखिर वह हाई प्रेशर गेम में कैसे खुद को शांत रखते हैं और कैसे अपने चेहरे पर गुस्से को नहीं आने देते। अब इस सवाल का जवाब खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दिया है।
एक लाइवफेस्ट के दौरान थाला धोनी ने मज़ेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने दर्शकों से पूछा, 'आपमें से कितने लोग यह सोचते हैं कि आपके बॉस कूल यानि शांत हैं?' माही का सवाल सुनकर कुछ लोगों ने अपने हाथ उठाए। ऐसे में खड़े हाथ देखकर धोनी ने चुटकी ली और कहा, 'या तो आपके बॉस ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाहते हैं या वे लोग खुद मालिक हैं।'
मस्ती मजाक करने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं यह देखता हूं कि मैदान पर खिलाड़ी एक्टिव हैं या नहीं। अगर वह एक्टिव है और उसके बावजूद उससे कैच छूट जाए तो कोई समस्या नहीं हैं। मैं यह भी नोटिस करता हूं कि खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए कितने कैच पकड़ते हैं। उस समय उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं होती। वह खिलाड़ी खुद में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं या नहीं। मैं कैच छूटने से ज्यादा इन चीजों पर ध्यान देता हूं। कैच छोड़ने के कारण मैच हार सकते हैं, लेकिन इसके पीछे की वज़ह जानना जरूरी है।'
Want to know what keeps me going?
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) January 28, 2020
Watch to see my secret mantra to get the best out of urself.
You get out what you put in. #GulfPowerWithin @GulfOilIndia pic.twitter.com/Mcsw65yeng