Advertisement
Advertisement
Advertisement

WATCH : एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, साक्षी और धोनी के घर पर एक खास मेहमान आया है, जिसका वीडियो सोशल...

Advertisement
Cricket Image for WATCH : एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीड
Cricket Image for WATCH : एमएस धोनी के घर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीड (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
May 07, 2021 • 04:26 PM

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, साक्षी और धोनी के घर पर एक खास मेहमान आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धोनी की पत्‍नी साक्षी ने खुद शेयर किया है। ये नया मेहमान एक घोड़ा है जिसका नाम चेतक रखा गया है।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
May 07, 2021 • 04:26 PM

साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह अच्छा व्‍यवहार किया। हंसी- खुशी से आपका हमारे परिवार में स्वागत किया जाता है।'  

Trending

साक्षी धोनी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस मज़ेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, अगर माही की बात करें, तो आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी लेकिन अब आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद माही भी अपने घर लौट चुके हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची में 46 एकड़ में फैला हुआ फॉर्महाउस भी है। जहां वो स्‍ट्राबेरी से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी की ऑर्गेनिक खेती की चर्चा भी किसी से छिपी नहीं है। 

Advertisement

Advertisement