मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने 42 बार की चैंपियन सीनियर पुरुष टीम के आने वाले घरेलू सीजन पर एक फ्लाई-ऑन-द-वॉल डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाने का प्लान बनाया है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी है।
यह प्रोजेक्ट भारत में किसी घरेलू क्रिकेट टीम के लिए अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा। इसका मकसद रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कैंपेन के साथ-साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी हिस्सेदारी को दिखाना है। ऐसा माना जा रहा है कि पैट्रिक ग्राहम इस सीरीज के डायरेक्टर होंगे।
एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "हमने बीसीसीआई से अनुमति मांगी हैं क्योंकि हम मुंबई सीनियर टीम के पूरे सीजन को डॉक्यूमेंट करना चाहते हैं। यह वेब सीरीज होगी या डॉक्यूमेंट्री, यह आगे बढ़ने पर तय होगा, लेकिन आइडिया यह है कि फैंस को यह एक यूनिक लुक दिया जाए कि पूरे सीजन में मुंबई टीम के साथ पर्दे के पीछे क्या होता है।"