WPL : मुंबई इंडियंस 164 रन पर ऑलआउट, नैट सिवर-ब्रंट की नाबाद 80 रन की पारी (Image Source: Google)
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19.1 ओवरों में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन नैट सिवर-ब्रंट ने शानदार पारी खेलते हुए 80 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई की पारी: स्कीवर-ब्रंट और हरमनप्रीत का दमखम
मुंबई की सलामी जोड़ी जल्दी पवेलियन लौट गई। हेली मैथ्यूज खाता भी नहीं खोल सकीं, जबकि यस्तिका भाटिया (11) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाईं। इसके बाद नैट सिवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। हरमनप्रीत ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 42 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।