IPL 2024 के बीच अचानक मुंबई इंडियंस में हुआ बदलाव, World Cup विनर की हुई टीम में एंट्री (Mumbai Indians)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बीच अचानक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, टीम के विकेटकीपर बैटर विष्णु विनोद चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं अब उनकी जगह टीम में एक वर्ल्ड कप विनर की एंट्री हुई है।
हार्विक देसाई बने टीम का हिस्सा
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी फैंस को दी है। एमआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वेलकम होम, हार्विक! दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने विष्णु की जगह ली है।'