ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने गुरुवार (11 जून) को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए पहले तीन विकेट बिना खाता खुले ही चटका दिए। हालांकि, मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट के अर्द्धशतकों के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकवरी करने में सफल रही।
इस मैच में बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, रफ्तार के सौदागर नाहिद राणा को बेशक विकेट नहीं मिला लेकिन अपनी गेंदबाजी से उन्होंने एक बार फिर से सभी को प्रभावित किया। राणा ने अपनी 9 ओवर की गेंदबाजी में शानदार रफ्तार और स्विंग का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, उनके बाउंसर्स का भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि राणा का एक बाउंसर खेलते हुए मार्नस लाबुशेन काफी मुश्किल में नजर आए। उन्हें पता ही नहीं चला कि इस बाउंसर को कैसे झेला जाए लेकिन किसी तरह वो बच निकले। राणा की इस खतरनाक गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
NAHID RANA’S BOUNCERS ARE PURE FIRE!