NAM vs ZIM T20: नामीबिया और जिम्बाब्वे मैच की Pitch Report और Playing XI (NAM vs ZIM T20 Match Prediction)
Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच सोमवार, 31 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जो कि ICC Men's T20 World Cup Africa Region का Final भी था। ये मुकाबला हरारे के मैदान पर हुआ था जो कि जिम्बाब्वे की टीम ने 19.2 ओवर में 168 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर तदिवानाशे मरुमानी थे, जिन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।
NAM vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी