आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें उन्होंने अपने स्क्वॉड को दो टीमों में बांटा। इस प्रैक्टिस मैच में नवदीप सैनी को भी बॉलिंग करते हुए देखा गया, सैनी हर्षित राणा की जगह रिप्लेसमेंट के लिए ट्रायल देने आए हुए हैं और केकेआर की मैनेजमेंट उन पर निगाहें बनाए हुए है।
इस मैच में सैनी ने अपनी बॉलिंग से सुर्खियां भी बटोरीं। वो गोल्डन नाइट्स की तरफ से बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने पर्पल नाइट्स के ओपनर फिन एलन को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। एलन 10 गेंदों में 23 रन बनाकर खतरनाक नजर आ रहे थे लेकिन उन्होंने सैनी की सीधी गेंद पर स्कूप खेलने की कोशिश की और वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधा मिडल स्टंप को उखाड़ गई। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Finn Allen got out early but the trailer has been shown, the picture will be seen in the IPL match. pic.twitter.com/eYBvOwCHdO
— Ayush (@AyushBandhe) March 20, 2026
अगर इस मैच की बात करें तो गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। टीम के लिए कप्तान रिंकू सिंह के अलावा खतरनाक ओपनर टिम सिफर्ट ने भी 13 गेंदों में 30 रन और आर एम्ब्रीस ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी महज 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेलकर अपने टैलेंट का परिचय दिया।