Advertisement
Advertisement
Advertisement

कपिल देव ने इन 2 क्रिकेटरों को बताया अपना हीरो, बोले इन्हें देखकर ही बनाया नया लुक

नई दिल्ली, 26 अप्रैल| भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्होंने अपना नया लुक वेस्टइंडीज के महान कप्तान विवियन रिचर्डस और 2011 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 26, 2020 • 12:22 PM
Kapil Dev
Kapil Dev (Twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 26 अप्रैल| भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्होंने अपना नया लुक वेस्टइंडीज के महान कप्तान विवियन रिचर्डस और 2011 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर किया है। 

कपिल ने कहा कि ये दोनों उनके हीरो हैं। कपिल ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा एक जारी एक वीडियो में कहा, " मैंने सर विवियन रिचर्डस को आपके इंस्टाग्राम पर देखा था। वह मेरे हीरो हैं और मैंने सोचा क्यों नहीं? मैं अपने हीरो को फॉलो करूंगा। "

Trending


उन्होंने कहा, " मैंने धोनी को भी देखा और वह भी मेरे हीरो हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं, अब मेरे पास मौका है इसलिए मैंने ऐसा किया।"

रिचर्डस ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट कर जवाब देते हुए कपिल से कहा, " आपने सही प्रेरणा ली मेरे दोस्त। "
 


Cricket Scorecard

Advertisement