Kane Williamson ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 35 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला (Image Source: X.com/Twitter)
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson Retirement) ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार (12 जून) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
विलियमसन के इस ऐलान के साथ ही उनके शानदार 16 साल के इंटरनेशनल करियर का समापन हो गया है। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 मैच खेले, कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाए। वह19346 रन के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज, जिसमें उन्होंने 48 शतक और छह दोहरे शतक लगाए।
विलियमसन का यह फ़ैसला न्यूज़ीलैंड के इंग्लैंड दौरे के बीच आया है, जिसमें वे पहला मैच हारने के बाद 1-0 से पीछे चल रहे हैं। विलियमसन इस सीरीज़ में आगे कोई हिस्सा नहीं लेंगे और लॉर्ड्स टेस्ट उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।