भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, Rachin Ravindra हुए बाहर (Rachin Ravindra vs India)
New Zealand Squad For T20I Series vs India: न्यूजीलैंड ने अगले महीने से भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) कंधे की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, उन्हें यह चोट पिछले हफ्ते एक प्रोमोशनल शूट के दौरान लगी थी।
रविंद्र को ठीक होने में 6 करीब 6 हफ्ते का समय लगेगा और उम्मीद की जा रही है कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो 4 नवंबर को शुरू होगी।
न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "रचिन के लिए हमें बहुत बुरा लग रहा है। वह इस समर हमारे लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं, इसलिए जरूरी है कि वह अपने रिहैब में जल्दबाजी न करें, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह वनडे मैचों के लिए वापसी कर लेंगे।"