ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी: रैना और मोहंती होंगे ब्रांड एंबेसडर, जानिए किस टीम में कौन खिलाड़ी? (ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी: रैना और मोहंती होंगे ब्रांड एंबेसडर, जानिए किस टीम में कौन खिलाड़ी?)
ओडिशा टी20 लीग 2026 सीएम ट्रॉफी 20 से 29 सितंबर तक बाराबती स्टेडियम में खेली जाएगी, जिसके लिए सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें तय करते हुए 16 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट को कन्फर्म कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
इस लीग में भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटंस, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वॉरियर्स और मौजूदा चैंपियन कटक पैंथर्स हिस्सा ले रही हैं।
इस मौके पर ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) के मानद सचिव संजय बेहरा ने कहा कि खिलाड़ियों का ड्राफ्ट नए सीजन की दिशा में एक अहम कदम है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे।