टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और पिछले काफी समय से वो लाइमलाइट से दूर हैं। धोनी को आखिरी बार कैश-रिच इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के दौरान एक्शन में देखा गया था। धोनी अपनी चतुर कप्तानी, विकेटकीपिंग, तेज स्टंपिंग, विकेटों के बीच तेजी से दौड़ना, आखिरी गेंद पर सिक्स, हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं। इन सबके बीच एक वक्त ऐसा भी था जब धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।
बैटिंग पर फोकस करने की दी थी सलाह: धोनी ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक दशक पहले काफी एक्टिव थे। धोनी तब आए दिन दिलचस्प ट्वीट करते थे और फैंस के सवालों का जवाब भी दिया करते थे। हालांकि, ऐसा नहीं था कि सोशल मीडिया पर सभी लोग धोनी को पसंद ही करते थे। कुछ लोग ऐसे भी थे जो धोनी के हेटर थे। धोनी को ट्विटर पर उनके एक हेटरन ने बैटिंग पर फोकस करने की सलाह देने की कोशिश की थी।
हेटर को दिया था करारा जवाब: हेटर ने धोनी को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'धोनी कृपया अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें, ट्विटर पर नहीं।' जिस पर एमएस धोनी ने उस यूजर को करारा जवाब भी दिया, 'सर हां सर, कोई टिप्स सर।' धोनी का ये जवाब उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।
@urssrilu666 sir yes sir, any tips sir
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) July 17, 2012
