कुसल मेंडिस ने नाबाद 87 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दिलाई। (PAK vs SL 3rd T20I Kusal Mendis 87 Runs Sri Lanka Win 8 Wickets)
PAK vs SL 3rd T20I: श्रीलंका ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कप्तानी पारी के दम पर 17 गेंदें शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 47 गेंदों पर 76 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।
हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला और पाकिस्तान के कई प्रमुख बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। माज़ सदाकत बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि फखर जमान ने 12, हसन नवाज ने 16 और ख्वाजा नफे ने सिर्फ 3 रन बनाए।