पाकिस्तान ने श्रीलंका को दो मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 222 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस सीरीज के साथ पाकिस्तान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान अब श्रीलंका में सर्वाधिक 5 टेस्ट सीरीज जीतने वाला देश बन गया है।
श्रीलंका को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 410 रन बनाने थे लेकिन स्पिनर नोमान अली के 7 विकेट और तेज गेंदबाज नसीम शाह के 3 विकेट की मदद से मेजबान टीम को 67.4 ओवरों में 188 के स्कोर पर ढेर कर दिया और मैच को 222 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान श्रीलंका में सबसे ज्यादा 5 सीरीज जीतने वाला देश बन गया है। इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया है।
History: Pakistan has now won most test series in Sri Lanka - 5. pic.twitter.com/DC43aNjTZM
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 27, 2023
श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में पारी और रन से सबसे बड़ी जीत
Biggest innings win against Sri Lanka in Sri Lanka:
— Kausthub Gudipati (@kaustats) July 27, 2023
inns & 222 runs - PAK in 2023
inns & 208 runs - SA in 1993
inns & 171 runs - IND in 2017
inns & 163 runs - PAK in 2000#SLvPAK