BAN vs PAK: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, Sarfaraz Ahmed बने हेड कोच (Image Source: X.Com (Twitter))
Bangladesh vs Pakistan Test 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस और गाजी गोरी शामिल है। वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को टीम का हेड कोच बनाया गया है।
चार में सिर्फ गोरी के पास ही इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक वनडे मैच खेला है।
शान मसूद टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, लेकिन सपोर्ट स्टाफ मे काफी बदलाव हैं। सरफराज के अलावा, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक और उमर गुल क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के रोल में नजर आएंगे।