SL vs AUS: पैट कमिंस ने जड़ा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर सड़क पर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO (Image Source: Twitter)
Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) 16 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में कमिंस ने एक छक्का इतन लंबा जड़ा कि गेंद स्टेडियम के बाहर सड़क पर जाकर गिरी।
जेफ्री वेंडरसे द्वारा डाले गए दिन के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने स्लॉग स्वीप किया और डीप मिड-विकेट के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा। गेंद स्टेडियम से बाहर सड़क पर जाकर गिरी। इस छक्के के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 100 रनों के पार पहुंची।
कमिंस का यह छक्का देखकर गेंदबाज जेफ्री वेंडरसे भी काफी निराश नजर आए।
There is nothing Pat Cummins can't do pic.twitter.com/4eqUqPxXec
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 30, 2022