पैट कमिंस ने खुद किया ऐलान, IPL 2026 में कब करेंगे वापसी (Image Source: X.Com (Twitter))
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पुष्टि की है कि आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ़ में ही उनके खेलने की संभावना है। बता दें कि कमिंस अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
कमिंस ने हाल ही में 'बिज़नेस ऑफ़ स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर कहा, “मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब हालत ठीक है। मैं नेट्स में फिर से गेंदबाजी करने लगा हूं," । आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है, मैं इसकी शुरुआत में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन, मुझे मैदान पर वापस आकर खेलने में ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए।"
कमिंने ने बताया कि उनकी वापसी की प्लानिंग बहुत सावधानी से बनाई गई है, दूसरे हाफ को ध्यान में रखते हुए।