बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह बांग्लादेशी टीम का प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) के खिलाफ टेस्ट पारी में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध जुलाई 2015 को चट्टोग्राम टेस्ट मैच में 326 रन बनाए थे। दूसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं।
द वांडरर्स स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है। इस टीम को महज 22 रन तक 3 झटके लग गए थे, जिसके बाद तौहीद हिरदॉय ने तंजीद हसन तमीम के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 121 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 35वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर टीम ने इसी स्कोर पर तंजीद (67) और मुशफिकुर रहीम (0) के विकेट गंवा दिए।
बांग्लादेशी टीम के चौथा विकेट गंवाने के बाद तौहीद हिरदॉय ने लिटन दास के साथ छठे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। तौहीद 1 छक्के और 14 चौकों के साथ 137 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लिटन दास ने 15 बाउंड्री के साथ 120 रन की पारी खेली।