Prabhsimran Singh ने तीन दिनों के अंदर दो तूफानी शतक जड़कर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया (Prabhsimran Singh ने तीन दिनों के अंदर दो तूफानी शतक जड़कर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया)
पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद बल्ले से शानदार जवाब दिया है। 26 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ तीन दिनों के अंदर अपनी दूसरी तूफानी सेंचुरी जड़ दी है।
प्रभसिमरन ने गुरुवार यानी 3 सितंबर को मोहाली में खेले गए शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 के मुकाबले में जालंधर वॉरियर्स के लिए पारी की शुरुआत की। भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों पर 110 रन की शानदार पारी खेली।
अपनी इस पारी के दौरान प्रभसिमरन ने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत जालंधर वॉरियर्स ने 19.3 ओवर में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम ने इस मुकाबले को सिर्फ 3 रन से अपने नाम कर लिया।