भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक कमाल की गेंद डालकर सेदीकुल्लाह अटल को क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरान करने वाली बात ये रही कि ये कृष्णा का भारतीय सरज़मीं पर पहला विकेट भी था। कृष्णा को ये विकेट अफगानिस्तान की पारी के 9वें ओवर में मिला।
इस ओवर की चौथी गेंद इतनी कमाल की थी कि उसका सेदीकुल्लाह अटल के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स में जा घुसी और भारतीय टीम को उसका दूसरा और कृष्णा को उनका पहला विकेट मिल गया। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) June 7, 2026
ಕನ್ನಡಿಗನ ಮಾರಕ ಬೌಲಿಂಗ್ ದಾಳಿಗೆ Sediqullah ಸರೆಂಡರ್!
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #INDvAFG | Only Test DAY 2 | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports 2 ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. pic.twitter.com/xBP8VNRNzU
इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा।