IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पिछले दो दिनों तक चले सिमुलेशन टेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।
Prasidh Krishna declared fit by BCCI's COE Fit to play all formats He is expected to fly to New Zealand shortly, in a bid to be available for the final unofficial Test between India A and New Zealand A https://t.co/5yXBDKAIhw
Cricbuzz (cricbuzz) November 3, 2026
क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। वह वहां पहुंचकर भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। यह मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) से शुरू होना है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा था तो, इस मैच के जरिए उनके पास अपनी फिटनेस साबित करने का अच्छा मौका होगा।
हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (4 नवंबर) सो शुरू हो रही वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें शुरुआत में पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ था।