Pretoria Capitals vs Durban Super Giants Dream 11 Team
SA20 लीग का 28वां मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच सुपरस्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। SA20 लीग की पॉइंट्स टेबल पर प्रिटोरिया कैपिटल्स टॉप पर हैं। इस टीम ने अब तक 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। डरबन सुपर जायंट्स के लिए टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा है। डरबन ने 9 में से सिर्फ 3 मुकाबले ही जीते हैं।
इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक पर दांव खेला जा सकता है। डी कॉक ने हाल ही में 41 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी। हेनरिक क्लासेन, कुसल मेंडिल और राइली रूसो को उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। यह तीनों ही खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में उन पर भरोसा किया जा सकता है। एनरिक नॉर्खिया,फिलिप सॉल्ट, और वेन पार्नेल भी अच्छी पिक होंगे।