Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं, ट्विट कर कही ऐसी बात

5 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट पर भारतीय टीम को शुभ संदेश दिया। ...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat June 05, 2019 • 17:53 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं, ट्विट कर कही ऐसी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं, ट्विट कर कही ऐसी बात (Twitter)
Advertisement

5 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट पर भारतीय टीम को शुभ संदेश दिया। 

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम आज विश्व कप-2019 के अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

उन्होंने लिखा, "उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली जाएगी और खेल भावना को सराहा जाएगा।"

भारतीय टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर देखी जा रही है। 

भारत की झोली में अभी तक दो विश्व कप खिताब हैं। उसने अपना पहला विश्व कप 1983 में इंग्लैंड में ही कपिल देव की कप्तानी में जीता था। दूसरा खिताब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2011 में जीता था। 


Cricket Scorecard

Advertisement